Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

  Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें   आज के समय में सुंदर दिखना और निरोग रहना किस व्यक्ति को पसंद नहीं है, सुंदर दिखना और निरोग रहना हर एक व्यक्ति को अच्छा लगता है लेकिन जो व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आ जाता है वह दिखने में भी अच्छा नहीं दिखाई देता और साथ में कई तरह की बीमारियां उस व्यक्ति को लग जाती हैं, जैसे कि हृदय का रोग, पाचन तंत्र से संबंधित रोग और कोलेस्ट्रोल का बढ़ावा आदि रोग हो जाते हैं और इन रोगों की वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि किसी व्यक्ति को हृदय से संबंधित बीमारी हो जाती है तो उसे हृदय का ऑपरेशन कराना पड़ता है लेकिन अगर जो व्यक्ति पतला होता है तो उस व्यक्ति को इन रोगों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मोटापे से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं और कुछ दिनों की मेहनत के बाद आपके अंदर जरूर कुछ फर्क दिखने लगेगा। जैसे कि थोड़ा आपके शरीर के अंदर फर्क होगा और कुछ आपके वजन के अंदर भी फर्क पड़ेगा जिस कारण से आप दिखने में भी सुंदर दिखाई देंगे और आपको बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा त...

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है

 

 आज जानेंगे दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है यहां पर अगर आप घूमने जाएंगे तो आपकी करेंसी के मुताबिक काफी सस्ते रेट में आपको चीजें मिल जाएंगी, यहां पर रहना खाना और घूमना बहुत ही सस्ता है, अगर आप किसी देश में टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह देश आपके लिए सबसे सही रहेंगे क्योंकि यहां पर घूमना काफी किफायती है।

यहां पर टॉप 10 देशों की हमने जो लिस्ट दी है, उनमें से अधिकतर गरीब देश हैं और उनकी करेंसी का रेट बहुत कम है, लेकिन यह सभी के सभी देश बहुत ही खूबसूरत देश है, और इनकी खूबसूरती ऐसी है जिसको कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता।

इनमें से कंबोडिया वियतनाम नेपाल और श्रीलंका जैसे देश भारत के काफी करीब है, इसलिए यहां पर जाने के लिए आपको फ्लाइट का अधिक खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा और इन 10 देशों में बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं और यहां पर टूरिस्ट विजा भी बहुत आसानी से मिल जाता है, नेपाल जैसे देश में आप बिना किसी वीजा के जा सकते हैं और बाकी के कई देशों में हाथों-हाथ वीजा मिलता है।

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश

10. बेलारूस

बेलारूस एक ऐतिहासिकता से भरपूर देश है, जब आप यहां के रेस्टोरेंट्स और होटल में बैठकर चाय कॉफी का आनंद लेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप अभी सोवियत संघ के समय में हो, यहां पर आपको बहुत सारे पुराने म्यूजियम मिलेंगे जिसमें आपको पुराने समय की काफी चीजें देखने को मिलेगी।

यहां पर आपको आकर्षित करने के लिए सुंदर झील, सुंदर शहर और उपवन तैयार हैं। यहां पर बेलारूस के रूबल चलते है, बेलारूस के 1 रूबल की भारत के ₹22 के बराबर कीमत होती है। अगर आप सस्ते में यूरोप घूमना चाहते हैं तो बेलारूस आपके लिए बहुत ही किफायती हो सकता है।

9. श्रीलंका

श्री लंका जी से ज्यादातर भारतीय लंका के नाम से भी पहचानते हैं, भारत के नक्शे में सबसे नीचे स्थित श्री लंका एक बहुत ही खूबसूरत देश है। आदिकाल में रावण का घर माने जाने वाली लंका में सिंहली भाषा बोली जाती है, यहां पर भौगोलिक सुंदरता के साथ साथ परंपरा की सुंदरता भी भरपूर है।

यहां पर बहुत ही सुंदर समुद्री किनारे ऊंचे ऊंचे पहाड़ और हरे-भरे जंगल देखने को मिलेंगे। यहां पर भारत का ₹1 रुपया दो श्रीलंकन रुपए के बराबर है।

8. नेपाल

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है जहां पर जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी आप भारत का आधार कार्ड दिखा कर भी नेपाल में इंटर कर सकते हैं, Nepal देखने में आपको लगभग भारत जैसा ही लगेगा, यह प्राकृतिक सुंदरता और अपने मठों के लिए प्रसिद्ध देश हैं।

नेपाल में बौद्ध और हिंदू जनसंख्या सबसे अधिक है इसके अलावा यहां पर क्रिश्चियन मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक भी है नेपाल में बहुत सारी ऐसी खूबसूरत जगह है, जिनको देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे, यहां पर सबसे खूबसूरत काठमांडू को माना जाता है जो कि नेपाल की राजधानी है। भारत का ₹1 नेपाल में लगभग 2 नेपाली रुपए के बराबर है।

7. मॉल्डोवा

अगर आप बहुत ही सस्ते में यूरोप घूमना चाहते हैं तो मालडोवा देश आपके लिए बहुत ही किफायती रहेगा आप भारत के 15 से ₹20000 में मालडोवा में 1 महीने तक गुजर-बसर कर सकते हैं, इतने पैसों में आप आसानी से माल्डावा देश घूम सकते हैं और यहां पर मौज मस्ती कर सकते हैं।

माल्टोवा देश की नाइट लाइफ काफी मशहूर है, हालांकि यहां की करेंसी भारत के मुकाबले 4 गुना है लेकिन फिर भी यह देश आपके लिए काफी किफायती रहेगा, यहां का 1 Moldovan Leu भारत के 4 रुपए के बराबर है।

साल भर में लाखों से लाने की दुनिया भर से इस देश की खूबसूरती देखने के लिए आते रहते हैं, यहां पर आपको शानदार होटल रेस्टोरेंट के साथ-साथ जबरदस्त भोजन मिलेगा जिसे आप चटकारे लेकर खा सकते हैं।

6. कोस्टा रिका

कोस्टा रिका एक केरेबियाई देश है, जो कि मध्य अमेरिका में स्थित है, यह एक बहुत ही खूबसूरत और शानदार देश हैं। कोस्टा रिका की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है, यहां पर हरे-भरे जंगल और बहुत सारे झरने देखने को मिलेंगे।

कोस्टा रिका अपने बहुत से ड्रिंक्स के लिए भी जाना जाता है, लोग यहां पर अक्सर मौज मस्ती करने के लिए आते रहते हैं, यहां के लुभावने बीच पर आप जब ड्रिंक लेकर बैठेंगे तो आप किसी राजा की तरह महसूस करेंगे। यहां की करेंसी भी काफी सस्ती है यह देश आपके लिए काफी किफायती रहेगा, भारत के ₹1 की यहां 8.56 कोस्टा रिकन मुद्रा होती है।

5. चिली

दोस्तों के साथ जंगल ट्रिप और ट्रैकिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो चिली सबसे सस्ता देश है। चलिए प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर देश है और यहां के पहाड़ों की खूबसूरती देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। चिली में प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बहुत सारे सुंदर शहर भी हैं, यह देश घूमने के लिहाज से काफी अच्छा है और सुरक्षित भी माना जाता है। यहां पर भारतीय रुपए की कीमत लगभग 9.84 है।Currency का इतना सस्ता रेट होने के कारण आप आसानी से चिली घूम सकते है।

4. हंगरी

हंगरी दुनिया का बहुत ही खूबसूरत देश है, जहां पर आप बहुत ही कम पैसों में घूम सकते हैं। खर्चे के मामले में हंगरी देश आपको लगभग भारत जैसा ही मिलेगा यहां पर आपको 700 से हजार रुपए के बीच आसानी से एक रात के लिए होटल मिल जाएगा।

हंगरी भी एक ऐतिहासिकता से भरा हुआ देश है, यहां पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ हंगरी के शहरों की सुंदरता भी आपका मन मोह लेगी। हंगरी में फॉरेंट करेंसी चलती है, यह 1 रुपए के मुकाबले केवल 0.21 है।

3. बोलीविया

साउथ अमेरिका का देश बोलीविया भारतीयों के लिए काफी सस्ता रहेगा और यह दुनिया में सबसे सस्ते देशों की सूची में तीसरे नंबर पर शुमार है। इस देश में देखने के लिए बहुत सारी नदियां जंगल और ऐतिहासिक इमारतें हैं जो की बहुत ही मनमोहक है, यह एक ऐतिहासिकता से भरा हुआ देश है, जिसको देखने के लिए दुनियाभर से लाखों सेनानी हर साल आते हैं।

बोलीविया देश में बहुत सारे गर्म पानी के स्त्रोत हैं, जिनको हम इंग्लिश में हॉट स्प्रिंग्स भी कहते हैं, इनका मजा लेने के लिए भी बहुत से लोग इस देश में आते हैं। यहां पर भारत का एक रुपिया 0.095 बोलिवियानो है। यहां की करेंसी लगभग भारत के बराबर होने के कारण आपको पैसे में अधिक फासला दिखाई नहीं देगा, इसलिए खर्चे के मामले में यह लगभग आपको भारत जैसा ही लगेगा।

2. कंबोडिया

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता देश कंबोडिया है यहां पर रहना खाना पीना सब कुछ बहुत ज्यादा सस्ता है, यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर अंकोरवाट है, जिससे आपको हिंदू धर्म को समझने में आसानी होती है, बहुत सारे रिसर्च काम यहां पर अक्सर होते रहते हैं, और वैज्ञानिक इन मंदिरों में घूम कर इतिहास को खोजने की कोशिश करते रहते हैं।

भारत का ₹1 कंबोडिया के 55 रियल के बराबर होता है। यहां पर पुराने खंडहर, रॉयल पैलेस और बहुत सारे हिंदू मंदिर देखने के लिए दुनियाभर के टूरिस्ट आते हैं।

1. वियतनाम

दुनिया के सबसे सस्ते देश के तौर पर वियतनाम को जाना जाता है यह खूबसूरत देशों की सूची में भी आता है। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही मनमोहक है, साल भर में लाखों सेनानी दुनियाभर से इस देश को देखने के लिए आते हैं। अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास अधिक पैसा नहीं है, तो आप बहुत ही सस्ते में वियतनाम घूम सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

  Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें   आज के समय में सुंदर दिखना और निरोग रहना किस व्यक्ति को पसंद नहीं है, सुंदर दिखना और निरोग रहना हर एक व्यक्ति को अच्छा लगता है लेकिन जो व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आ जाता है वह दिखने में भी अच्छा नहीं दिखाई देता और साथ में कई तरह की बीमारियां उस व्यक्ति को लग जाती हैं, जैसे कि हृदय का रोग, पाचन तंत्र से संबंधित रोग और कोलेस्ट्रोल का बढ़ावा आदि रोग हो जाते हैं और इन रोगों की वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि किसी व्यक्ति को हृदय से संबंधित बीमारी हो जाती है तो उसे हृदय का ऑपरेशन कराना पड़ता है लेकिन अगर जो व्यक्ति पतला होता है तो उस व्यक्ति को इन रोगों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मोटापे से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं और कुछ दिनों की मेहनत के बाद आपके अंदर जरूर कुछ फर्क दिखने लगेगा। जैसे कि थोड़ा आपके शरीर के अंदर फर्क होगा और कुछ आपके वजन के अंदर भी फर्क पड़ेगा जिस कारण से आप दिखने में भी सुंदर दिखाई देंगे और आपको बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा त...

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

  खड़े होकर पानी पीने के नुकसान  पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है. डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने में मदद क...